16 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे सूर्य; मिथुन, कर्क और मीन राशि के जातकों को होगा धन लाभ

ज्योतिष | 17 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है. बता दें कि एक दिन पहले यानि 16 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर के साथ ही कुंभ राशि में बैठे शनि पर सूर्य की शुभ दृष्टि पड़ेगी. शनि पर सूर्य की शुभ छाया पड़ने से तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इस दौरान इन्हें धन लाभ होगा. साथ ही, हर कार्य में भी सफलता मिलने वाली है. आज हम आपको उन्हीं तीन राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Surya Dev

16 सितंबर से इन तीन राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य

मिथुन राशि: सूर्य के गोचर के साथ ही इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, अब आपकी तकदीर के सितारे बुलंद रहेंगे. रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं, धन लाभ का भी योग दिखाई दे रहा है. व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ मिलने वाला है.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का गोचर काफी अच्छा रहने वाला है, काम- कारोबार में आ रही सभी परेशानियां अब समाप्त हो जाएगी. नौकरी- पेशा लोगों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. धन कमाने के आपको कहीं बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं, कर्ज की समस्या से अब आपको छुटकारा मिल जाएगा.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

मीन राशि: सूर्य और शनि का संयोग बेरोजगार लोगों को नई और बेहतरीन नौकरी दिला सकता है. कोर्ट- कचहरी के मामलों से भी अब आपको छुटकारा मिल जाएगा, निवेश करने वाले जातको को जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है. जमीन- जायदाद के मामले अब हल होंगे, बड़े- बुजुर्गों का खराब स्वास्थ्य भी अब ठीक हो जाएगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.