17 सितंबर को राशि परिवर्तन करेंगे सूर्य, इन 3 राशियों की लगेंगी लॉटरी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता है, तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाती है. ऐसे में सूर्य देव (Surya Dev) जल्द ही अपने मित्र की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य का यह राशि परिवर्तन 17 सितंबर को होगा. इस दौरान तीन राशिया ऐसी होंगी, जिन्हें सूर्य के राशि परिवर्तन से विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Surya Dev

शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

कन्या राशि: सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा होगा, क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण करने जा रहे हैं. इस दौरान आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करने वाले है. साथ ही, शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा. नौकरी में भी बदलाव देखने को मिल सकता हैं. आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है.

धनु राशि: सूर्य इस राशि के कर्म भाव में गोचर करने जा रहे हैं, ऐसे में आपको काम और कारोबार में खूब तरक्की मिलने वाली है. कौशल के माध्यम से भी आप अधिकारियों को काफी प्रभावित करेंगे, करियर में उन्नति के योग दिखाई दे रहे हैं. आपके पिता के साथ आपके रिश्ते काफी मजबूत होंगे. जल्द ही, आप अपनी सभी इच्छाओं की भी पूर्ति करते हुए दिखाई देंगे.

मकर राशि: सूर्य देव का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. सूर्य इस राशि के 9वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं. ऐसे में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. काम- कारोबार की वजह से आप यात्राओं पर भी जाने वाले हैं, जिनका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा. आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी समय काफी अच्छा है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.