19 मई को वृषभ राशि में होगी गुरु और शुक्र की युति, 24 दिनों तक मौज करेंगे इन 3 राशियों के जातक

ज्योतिष | मौजूदा समय में शुक्र मेष राशि में विराजमान है. जल्द ही, शुक्र अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं. आने वाली 19 तारीख को शुक्र अपनी स्वयं की राशि वृषभ में गोचर करने वाले हैं, जहां पर देवों के गुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान है. शुक्र के इस गोचर की वजह से वृषभ राशि में शुक्र और गुरु की युति बनने जा रही है, जो 12 जून तक रहने वाली है. ऐसे में 24 दिनों तक कुछ राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Jyotish Rashi Grah

मौज करेंगे इन 3 राशियों के जातक

मेष राशि: गुरु और शुक्र की युति से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे, मां लक्ष्मी की कृपा से व्यापार में भी आपको लाभ मिलने वाला है. धन आगमन के योग बन रहे हैं, खर्चों पर आपको पकड़ बनाने की आवश्यकता है. आपका मन भी काफी प्रसन्न रहेगा, संतान से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

कर्क राशि: गुरु और शुक्र की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा. रुका हुआ धन मिलने वाला है, स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा. सिंगल लोगों की लाइफ में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है.

सिंह राशि: वृषभ राशि में बन रही शुक्र और गुरु की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है. आपकी इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं, जिस वजह से आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. घर- परिवार में भी माहौल खुशियों भरा बना रहेगा, व्यापार की दृष्टि से भी यह गोचर काफी बढ़िया रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.