22 सितंबर को गुरु करेंगे मृगशिरा नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश, मेष सहित वृश्चिक राशि के जातकों को होगा धन लाभ

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बृहस्पति को देवों के गुरु के नाम से जाना जाता है. वह एक राशि में करीब 1 साल तक रहते है, ऐसे में उन्हें दोबारा इस राशि में प्रवेश करने में तकरीबन 12 सालों का समय लग जाता है. अब एक बार फिर से जल्द ही गुरु नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Rashi Grah

22 सितंबर को करेंगे मृगशिरा नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश

22 सितम्बर को गुरु ग्रह मृगशिरा नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश कर जाएंगे. गुरु ग्रह को सुख- समृद्धि, भाग्य और सौभाग्य का कारक माना जाता है. गुरु बृहस्पति 22 सितंबर को शाम 7:14 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश करने वाले हैं और 26 अक्टूबर तक वह इसी अवस्था में रहेंगे. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ भी मिलने वाला है, आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

मेष राशि: देवताओं के गुरु के नाम से जाने जाने वाले बृहस्पति इस राशि के दूसरे भाव में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, धन लाभ के भी योग बनेंगे. परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा. आय के नए स्रोत खुलेंगे, नौकरी- पेशा जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है. जीवन में भी काफी खुशहाली बनी रहेगी.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है, आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारियों में आपकी अलग पहचान होगी. साथ ही, आपके काम को देखते हुए जल्द ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. सैलरी में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं, बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है. भौतिक- सुखों की प्राप्ति होगी, परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. आय के नए स्रोत खुलेंगे, स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.