इसी महीने होगा शनि का मीन राशि में गोचर, बढ़ेगी इन तीन राशियों की परेशानियां

ज्योतिष | शनि देव को ग्रहों का न्यायाधीश कहा जाता है, वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. 29 मार्च को शनि देव (Shani Dev) कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. 2 जून 2027 तक वह इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं, यानी साल 2026 में शनि का गोचर नहीं होगा.

SHANI DEV

मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति है. शनि के मीन में गोचर करने के दिन सूर्य ग्रहण भी लग रहा है, इस वजह से मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातकों पर इसका प्रभाव दिखाई देने वाला है. इस दौरान कुछ राशियां ऐसी होंगी जिन्हें विशेष लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है.

शनि बढ़ाएंगे इन 3 राशियों की परेशानियां

मेष राशि: शनि के मीन राशि में गोचर करने की वजह से इस के जातको पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी. शनि के गोचर के दिन सूर्य ग्रहण भी है, ऐसे में आपको आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. खर्चों की अधिकता रहेगी, सेहत के मामले में भी आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है

सिंह राशि: शनि के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों पर शनि की ढैया शुरू हो जाएगी, ऐसे में आपको कोई भी नया काम शुरू नहीं करना है. स्वास्थ्य परेशानियों से बचे, धन हानि के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

मीन राशि: शनि का गोचर इसी राशि में हो रहा है, ऐसे में इस राशि के जातकों के कार्य में विघ्न और बाधाए आ सकती है. आकस्मिक धन हानि के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे है. वैवाहिक जीवन में उतार- चढ़ाव आ सकता है, प्रोफेशनल लाइफ में आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आपको आने वाले कुछ दिन थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.