3 जून को शनि और सूर्य बनाएंगे पंचांक योग; वृषभ, कर्क सहित इन राशि के जातकों का शुरू होगा गोल्डन समय

ज्योतिष | शनि देव (Shani Dev) को सबसे अधिक प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक विराजमान रहते हैं. शनि साल 2027 तक मीन राशि में रहने वाले हैं इस दौरान उनकी किसी न किसी ग्रह के साथ युति होगी और इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देगा. शनि अपने पिता सूर्य के साथ भी संयोग करेंगे, इस वजह से पंचांक योग का निर्माण होगा. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि में पिता और पुत्र का संबंध है, फिर भी यह एक- दूसरे के शत्रु ग्रह माने जाते हैं.

Jyotish Rashi Grah

जून महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं, तब पंचांक योग का भी निर्माण होगा. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. 3 जून को सुबह 3:31  पर सूर्य और शनि एक- दूसरे से 72 डिग्री के कोण पर होंगे. इस वजह से पंचांक योग का निर्माण होगा. इस दौरान तीन राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है.

3 जून से बदलेगी किस्मत

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों की जल्द ही किस्मत बदलने वाली है. 3 जून से इनका अच्छा समय शुरू हो जाएगा. आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, व्यक्तित्व पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा. अब आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी तंदुरुस्त होंगे, जीवन में चली आ रही समस्या समाप्त हो जाएगी. हर कार्य में आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है. संतान की ओर से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

कर्क राशि: इस राशि के 9वें भाव में शनि और 11वें भाव में सूर्य रहने वाले हैं. ऐसे में इनकी कई इच्छाएं पूरी होती हुई दिखाई दे रही है. आप रिश्तेदारों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. तेजी से आपकी धन संपदा में वृद्धि के योग बन रहे हैं. करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा, कार्यों में आ रही रुकावट दूर हो जाएगी. जीवनसाथी के साथ भी आप काफी अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं, अचानक धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मकर राशि: सूर्य शनि का पंचांक योग इस राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाला साबित होने वाला है. इस राशि के पांचवे भाव में सूर्य और तीसरे भाव में शनि विराजमान रहेंगे, ऐसे में आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. आपके जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है, जीवन में सुख शांति बनी रहेगी. छात्रों के लिए समय काफी अच्छा है. इस राशि के जातकों की एकाग्रता बढ़ेगी नई- नई चीज खरीदने का आपको मौका मिलने वाला है, जीवन में खुशियों की शुरुआत होगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.