6 जून को यह बड़े ग्रह बनाएंगे त्रिग्रही योग; वृषभ, कन्या और इन राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रहों के गोचर की वजह से त्रिग्रही और चतुरग्रही योग का भी निर्माण होता है. इसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर दिखाई देता है. जून महीने में बुध- सूर्य और गुरु त्रिग्रही योग बनने जा रहे हैं.

Jyotish Rashi Grah

बुध ग्रह 6 जून को अपनी स्वयं की राशि में मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे. वहीं, गुरु बृहस्पति पहले से ही मिथुन राशि में विराजमान है. ऐसे में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. इस दौरान कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं.

6 जून से शुरू होगा अच्छा समय

वृषभ राशि: त्रिग्रही योग से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. 6 जून से इनका अच्छा समय शुरू हो जाएगा, आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं. व्यापारियों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा. इनकम में वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग का बनना काफी अच्छा होगा. यह योग आपकी राशि के कर्म भाव पर बनने जा रहा है. ऐसे में आपको काम- कारोबार में विशेष करके मिलती हुई दिखाई दे रही है. आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होगी, अर्थात आपको पैसों की कमी नहीं होगी.

मीन राशि: इस योग के बनने की वजह से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख- सुविधाओं के वृद्धि होगी. जल्द ही, आपको कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अब आप नए लोगों के संपर्क में आएंगे. आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं. आपकी माता के साथ आपके संबंध काफी मजबूत होते हुए दिखाई दे रहे है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.