ज्योतिष | नए साल की शुरुआत होने में महज कुछ दिन ही बचे हुए हैं. साल की शुरुआत में ही कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं, इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा. नवग्रह में सबसे शक्तिशाली शनि ग्रह को माना जाता है. वह मीन राशि में विराजमान होंगे, इस राशि में जून 2027 तक शनि रहने वाले हैं. ऐसे में वह किसी न किसी ग्रह के साथ युति करेंगे और इसका प्रभाव भी सभी राशि के जातकों पर दिखाई देगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.
4 जनवरी 2026 को रात 11:38 मिनट पर सूर्य और शनि एक दूसरे से 72 डिग्री पर होंगे, जिस वजह से पंचांग योग का निर्माण होगा. इस अवधि में कर्म फलदाता शनि मीन राशि में और सूर्य धनु राशि में विराजमान रहेंगे. ऐसे में 3 राशि के जातकों को सीधा लाभ मिलने वाला है.
4 जनवरी से शुरू होगा अच्छा समय
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि- सूर्य का पंचांग योग काफी अच्छा साबित होने वाला है. सूर्य आपके लग्न भाव में विराजमान रहने वाले हैं, ऐसे में आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा. करियर के लिहाज से समय आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए साल 2026 कई महीनो में काफी खास होने वाला है, पंचांग योग का इन्हें विशेष लाभ मिलेगा. करियर के संबंध में आपको कई यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा. आप बेहतर रणनीति से मजबूत भविष्य की नींव तैयार करने वाले हैं, आप अपने फैसलों से सभी को हैरान कर देंगे.
मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए नया साल काफी अच्छा साबित होने वाला है, शनि देव इसी राशि में साल 2027 तक विराजमान रहने वाले हैं. इस राशि के 11वें भाव में सूर्य के होने से इन्हें खूब लाभ मिलने वाला है. कई क्षेत्रों में आपको अपार सफलता मिलेगी, इस दौरान कई बड़ी उपलब्धियां आपके नाम हो सकती है. करियर के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलेगा, नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
