इस दिन कुंभ राशि में वक्री होंगे शनि देव, चमक उठेगी इन 3 राशि के जातकों कि किस्मत

ज्योतिष | इन दिनों शनि देव कुंभ राशि में विराजमान है, शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. शनि देव जातकों को उनके कर्म के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है.

Shani Dev 1

कर्मफल दाता के नाम से जाने जाने वाले शनि देव 30 जून को कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं. इस दौरान कुछ राशि के जातकों का गोल्डन टाइम पीरियड शुरू हो जाएगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

30 जून से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

मिथुन राशि: शनि देव के वक्री चाल चलने से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, इस दौरान आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकते हैं, अगर आप व्यापार करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसमें भी आपको लाभ मिलने वाला है. छात्रों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा, विदेश यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं.

मेष राशि: शनि देव का वक्री चाल में चलना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, शनि देव का गोचर आपकी कुंडली के इनकम भाव में होने जा रहा है. इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होने वाला है, साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में थे उनकी भी यह तलाश जल्द ही पूरी हो जाएगी. आपको पुराने निवेश से लाभ मिलने वाला है.

तुला राशि: शनि देव के उल्टी चाल चलने से इस राशि के जातको का भाग्य बदलने वाला है, इस समय आपको संतान पक्ष से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, पिछले कुछ समय से जो भी कार्य रुके हुए थे वह भी अब पूरे होने वाले हैं. बिजनेस में कोई नई डील हाथ लग सकती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.