16 नवंबर तक मौज करेंगे इन तीन राशियों के जातक, मंगल की कृपा से हर कार्य में मिलेगी सफलता

ज्योतिष | हर एक ग्रह निश्चित समय के अनुसार राशि परिवर्तन करता है, जिसका प्रभाव भी बाकी सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रहों के सेनापति के नाम से जाने जाने वाले मंगल ने 3 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश किया था और अब वह 16 नवंबर तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

जहां कुछ राशि के जातकों को लाभ होगा, तो कुछ राशि के जातकों को काफी संभाल कर चलने की आवश्यकता है. तुला राशि में मंगल के प्रवेश की वजह से कई राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे मंगल

वृषभ राशि: मंगल इस राशि के छठे भाव में विराजमान है, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. जल्द ही आपको बिजनेस और नौकरी में भी तरक्की मिल सकती है. काम के सिलसिले में आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं, वहीं बेवजह खर्च आपको परेशान कर सकता हैं. कार्यस्थल में बदलाव होने की भी संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है.

कर्क राशि: मंगल के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है, इन्हें भाग्य का भरपूर सहयोग मिलता हुआ दिखाई देगा. इस समय आप कोई नया घर या संपत्ति भी खरीद सकते हैं. व्यापार में भी लाभ होने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे है, आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे वहां आपको मुनाफा होगा. कड़ी मेहनत से आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  मई में सूर्य, मंगल और बुध एक ही राशि में होंगे विराजमान, इन 4 राशियों की होगी बल्ले- बल्ले

तुला राशि: मंगल की चौथे भाव में दृष्टि पड़ रही है, जिस वजह से इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने वाली है. अब आप खुद को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करने वाले है. आपको अपनी माता का भी भरपूर सहयोग मिलने वाला है, पार्टनरशिप में अगर आप व्यापार करेंगे तो आपको निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी. वाहन खरीदने या बिक्री से भी आपको लाभ होने के योग बन रहे है. जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उन्हें जल्द ही शादी से जुड़े हुए कई प्रस्ताव मिल सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.