ज्योतिष | राहु और केतु को ज्योतिषशास्त्र में काफी क्रूर ग्रह माना गया है. हाल ही में इन्होंने नक्षत्र परिवर्तन किया है जिस वजह से कई राशियों के जीवन में उतर पुथल मच गई है. केतु ने सोमवार रात 10:26 पर चित्रा नक्षत्र में और राहु ने अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश किया है. केतु और राहु दोनों ही छाया ग्रह है. इन ग्रहों के गोचर की वजह से कुछ राशि के जातकों के जीवन में उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
इसके विपरीत कुछ राशियां ऐसी भी है. जिनकी परेशानियां काफी बढ़ने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि केतु और राहु के नक्षत्र परिवर्तन का सभी राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
राहु- केतु के नक्षत्र परिवर्तन का सभी राशि के जातकों पर प्रभाव
मेष राशि: राहु- केतु के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों की वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी. करियर में भी आपके लिए संभावनाओं के द्वार खुल जाएंगे. छात्रों को इस दौरान सफलता मिल सकती है.
वृषभ राशि: राहु और केतु की स्थिति में आए इस बदलाव से आपको सुख और लाभ की प्राप्ति होगी. इस राशि के जातकों का घर का माहौल भी काफी अच्छा बना रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को काफी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.
मिथुन राशि: नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के जातकों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव बढ़ेंगे. बच्चों के कारण आपका किसी से विवाद भी हो सकता है, छात्रों के लिए यह समय काफी मुश्किलों भरा रहने वाला है.
कर्क राशि: ग्रहों की स्थिति में हुए बदलाव की वजह से इस राशि के जातकों पर कोई बड़ा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा. इनका जीवन सामान्य ही रहेगा. हालांकि, आपको धन संबंधित मामलों में थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
सिंह राशि: राहु- केतु के इस बदलाव की वजह से आपके परिवार में थोड़ी अनबन देखने को मिल सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से अच्छी होगी, आपको सोच समझकर खर्च करने की आवश्यकता है.
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए राहु और केतु का गोचर अशुभ प्रभाव लाने वाला है. इनकी आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी, परिवार के लोगों के साथ भी आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं.
तुला राशि: इस राशि के जातकों के जीवन में काफी सकारात्मक प्रभाव बढ़ेंगे, आपके रिश्तो में भी सुधार होगा. करियर में भी सफलता के मार्ग खुल सकते हैं.
वृश्चिक राशि: राहु- केतु के प्रभाव की वजह से इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, आपका मन भी अध्यात्म में लगेगा. जो लोग विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे हैं उनके लिए समय काफी अच्छा है.
धनु राशि: केतु के चित्र नक्षत्र में जाने की वजह से इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा, आपके जीवन स्तर में भी सुधार होगा. साथ ही, आप पैसों की बचत करने में भी कामयाबी हासिल करेंगे.
मकर राशि: इस राशि के जातकों को जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. आपकी पद प्रतिष्ठा को भी नुकसान हो सकता है, परिवार में पिता और आपके रिश्ते में अनबन हो सकती है.
कुंभ राशि: राहु- केतु के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों पर काफी शुभ प्रभाव पड़ेगा. परिवार में सुख- समृद्धि बढ़ेगी. आपके और आपके पिता के संबंध भी काफी मजबूत होंगे, आपको मेहनत का फल सफलता के रूप में मिलेगा.
मीन राशि: इस राशि के जातकों के जीवन में राहु और केतु काफी परेशानियां बढ़ाने वाले हैं. आप किसी दुर्घटना का भी शिकार हो सकते हैं, इसीलिए थोड़ा सावधान रहे. ग्रहों की दिशा भी सही नहीं चल रही है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
