मई 2025 में राहु करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों की लगेंगी लॉटरी; घर आएगी लक्ष्मी

ज्योतिष | राहु को पापी, छाया और रहस्यमय ग्रहों के नाम से भी जाना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rahu Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. राहु हमेशा वक्री अवस्था यानी उल्टी चाल ही चलते हैं. मौजूदा समय में राहु मीन राशि में विराजमान है. 18 मई 2025 को वह राशि परिवर्तन करके शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे.

Rahu Rashi Parivartan

राहु 1 राशि में तकरीबन 18 महीने तक विराजमान रहते हैं, ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन पर राहु का प्रभाव लंबे समय तक दिखाई देता है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं 3 राशियों के बारे में जानकारी देने वाली है, जिनका राहु के राशि परिवर्तन की वजह से भाग्योदय होने वाला है.

चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य

मेष राशि: इस राशि में राहु कुंभ राशि में प्रवेश करके एकादश भाव में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है. समाज में भी आपका मान- सम्मान बढ़ेगा, इनकम में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं. इस साल नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ आप अच्छा खासा समय व्यतीत करने वाले हैं. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

कन्या राशि: राहु कुंभ राशि में मई 2025 में प्रवेश करेंगे, इस दौरान वह इस राशि में छठे भाव में विराजमान रहेंगे. इस राशि के जातको की पिछले काफी समय से चली आ रही परेशानियां अब एक- एक करके समाप्त हो जाएगी. आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा बना रहेगा, नौकरी में भी विशेष लाभ मिलने वाला है. आने वाले दिनों में आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है, सहकर्मियों से आपको धोखा मिल सकता है. कोर्ट- कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने वाले है.

यह भी पढ़े -  मई में सूर्य, मंगल और बुध एक ही राशि में होंगे विराजमान, इन 4 राशियों की होगी बल्ले- बल्ले

धनु राशि: राहु इस राशि के तीसरे भाव में विराजमान रहने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं. काम के सिलसिले में आपको यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है, परंतु यह यात्रा आपको भविष्य में लाभ देगी. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. व्यापार में जोखिम उठाना भी काफी लाभकारी रहने वाला है, आपको अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है. कार्य क्षेत्र में भी वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं, आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.