धनवान व्यक्तियों के पैरों में होते हैं यह ख़ास निशान, यहाँ पढ़े शास्त्रों में दी गई जानकारी

ज्योतिष | हमारी जिंदगी से जुड़ी हुई लगभग सभी बातों की जानकारी ज्योतिष शास्त्र में दी गई है. इनमें से एक हस्तरेखा भी है, ऐसा माना जाता है कि पैरों की बनावट या उन पर बने हुए निशान से भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है. आज की इस खबर में हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं कि कैसे आप किसी व्यक्ति के पैर से उसके भविष्य के बारे में जान सकते हैं. 

PAIR

पैर बताएंगे आप कितने धनवान

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के पैर के तलवे में धनुष, सूर्य, चंद्र ध्वजा, कमल, शंख, मीन या बाण बना हुआ हो, तो ऐसे पैरों को साक्षात मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसे व्यक्तियों को जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती. इन पर हमेशा ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
  • अगर आपके पैरों की उंगलियां दाहिनी तरफ झुकी हुई है, मुलायम है या फिर एक समान है, तो ऐसे लोगों को काफी धनवान माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसे लोगों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलता है. साथ ही, यह काफी एशो आराम भरी जिंदगी भी जीते हैं.
  • यदि किसी व्यक्ति के पैर के तलवे बेहद गुलाबी या फिर लाल होते हैं, तो माना जाता है कि ऐसे लोगों के जीवन में सुख- सुविधाओं की कमी नहीं होती. साथ ही, ऐसे लोगों को करियर में भी काफी जल्दी-जल्दी प्रमोशन मिल जाता है.
  • कहा जाता है कि अगर किसी स्त्री के पैर के तलवे चलते समय जमीन को टच करते हैं, तो ऐसी स्त्रियां बेहद ही धनवान होती है. जिस भी घर में ऐसी स्त्रियों की शादी होती है, वहां कभी भी पैसों की कमी नहीं होती.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.