शनि ने किया इन राशियों में चांदी के पांव से प्रवेश, अब दूर होगी इन 3 राशियों की सारी परेशानियां

ज्योतिष | शनि देव (Shani Dev) को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. वह सबसे प्रभावशाली ग्रहों में से एक है. शनि सबसे धीमी गति से चाल चलने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में एक राशि में दोबारा से प्रवेश करने में इन्हें तकरीबन 30 सालों का समय लग जाता है. शनि की स्थिति में यह बदलाव 12 राशियों के जीवन में भी प्रभाव डालने वाला है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Shani Dev 1

शनि गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर चुके हैं. शनि के इस राशि परिवर्तन से वह राशियों पर चांदी- सोना- तांबे और लोहे के पांव में प्रवेश किए है. ऐसे में मीन राशि में प्रवेश से कुछ राशियों में चांदी के पांव है, जिन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है. 29 मार्च 2025 को रात 11:01 मिनट पर शनि ने मीन राशि में प्रवेश किया था और साल 2027 तक वह इसी अवस्था में विराजमान रहने वाले हैं.

इन राशियों पर होगी विशेष कृपा

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि का मीन राशि में आना काफी अच्छा साबित होगा. शनि इस राशि के 9वें भाव में विराजमान है. इसके साथ ही, इस राशि के जातकों को शनि की पनौती से छुटकारा मिल जाएगा. शनि इस राशि में चांदी के पांव के साथ चलने वाले हैं. ऐसे में आपके लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. परिवार के साथ चली आ रही परेशानियां भी अब एक- एक करके समाप्त हो जाएगी.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि का मीन राशि में आना काफी अच्छा रहने वाला है. लंबे समय से रुकी हुई सभी इच्छाएं पूरी हो सकती है. जल्द ही, आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं, नौकरी पेशा जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. सभी आपके काम की तारीफ करेंगे. आपको प्रमोशन के साथ- साथ अच्छा खासा इंक्रीमेंट भी मिल सकता है. इनकम के भी नए साधन खुलने वाले हैं.

कुंभ राशि: शनि का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, परिवार में लंबे समय से चली भी अब समाप्त हो जाएंगी. सदस्यों के बीच चले आ रहे मन मुटाव से आपको छुटकारा मिल जाएगा. कार्य क्षेत्र में आपका समय काफी अच्छा रहेगा, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बेरोजगार लोगों को भी जल्द ही नौकरी का कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है, जिससे आपको काफी मुनाफा होने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.