11 फरवरी को कुंभ राशि में ही अस्त होंगे शनि, अगले 38 दिन मौज करेंगे इन तीन राशियों के जातक

ज्योतिष | शनि देव को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है. यह करीब एक राशि में 2.5 साल तक रहते हैं, इस समय शनि अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान है और वह साल 2025 तक इस राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इस दौरान उनकी स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा. बता दे कि आने वाली 11 तारीख को शाम 6:56 मिनट पर शनि कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे है और लगातार 38 दिनों तक अस्त रहने के बाद 26 मार्च को सुबह 5:20 मिनट पर उदय होंगे.

SHANI DEV

शनि देव के अस्त होने की वजह से कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

11 फरवरी से इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे शनि देव

मिथुन राशि: शनि इस राशि के आठवें और नवे भाव के स्वामी माने जाते हैं. नवे भाव में ही अस्त होने जा रहे हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. जल्द ही, आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं. अगर आप विदेश में व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो आपको निश्चित रूप से सफलता मिलने वाली है. निवेश करने पर भी आपको बढ़िया रिटर्न मिलेगा, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

कर्क राशि: 11 फरवरी से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा और आने वाले 38 दिन इन्हें भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. आप नौकरी बदल सकते हैं, अपने विश्वास की वजह से कई क्षेत्रों में आपको सफलता हासिल होगी. साथ ही, लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे होंगे. आपके कार्य की सब तारीफ करेंगे, धन लाभ होने के भी योग बन रहे है.

यह भी पढ़े -  19 या 20 कब है अक्षय तृतीया? अपने कंफ्यूजन को फटाफट करें दूर; देखें सही डेट और पूजा का तरीका

सिंह राशि: शनि इस राशि के छठे और सातवें भाव के स्वामी है और वह इसी भाव में अस्त होने जा रहे है. ऐसे में इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. आप अपने दोस्तों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करेंगे, करियर की बात की जाए तो वहां भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे. काम के लिए जल्द ही आप यात्रा पर जा सकते हैं, धन लाभ के भी योग बन रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.