29 जून को शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशि के जातकों की बढ़ेगी परेशानियां

ज्योतिष | शनि देव एक राशि में कम- से- कम ढाई साल तक रहते हैं. शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से भी जाना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस समय शनि देव अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान है, 29 जून को रात 11:40 मिनट पर शनि देव कुंभ राशि में वक्री यानि उल्टी चाल चलना शुरू कर देंगे.

SHANI DEV

इसके बाद, आने वाले 5 महीने वह इसी चाल से चलने वाले हैं और 15 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे. शनि देव की इस चाल की वजह से कुछ राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

आने वाले 5 महीने संभल कर रहे इन 2 राशियों के जातक

मेष राशि: इस राशि के जातकों पर शनि की तीसरी दृष्टि पड़ रही है, ऐसे में आपको थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आने वाले कुछ महीने आपको सोच- समझकर ही फैसले लेने है.

कन्या राशि: इस राशि में भी शनि की तीसरी दृष्टि पड़ रही है, इस दौरान इस राशि के जातकों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है, अगर आप निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको काफी संभलकर रहना होगा. अपने गुस्से को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

इन राशियों के जीवन में चल रही साढ़ेसाती

मौजूदा समय में मकर, कुंभ और मीन राशि में शनि की साढ़ेसाती चल रही है, ऐसे में शनि के वक्री होने से इन राशि के जातकों के जीवन में भी काफी परेशानियां होने वाली है. हर कार्य में रुकावट पैदा हो सकती है, आपको खुद से ज्यादा किसी पर भी विश्वास नहीं करना है क्योंकि आपके करीबी व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकते हैं. जितना हो सके बेकार के तनाव से बचे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.