जल्द शनि देव करेंगे अपनी चाल में बदलाव, अगले 5 महीने मौज करेंगे इन तीन राशियों के जातक

ज्योतिष | शनि देव जिस भी राशि के जातक पर मेहरबान होते हैं उनकी किस्मत चमकने में ज्यादा समय नहीं लगता. शनि देव (Shani Dev) को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से भी जाना जाता है. शनि की बुरी दृष्टि से व्यक्ति के जीवन में कष्ट बढ़ जाते हैं. आने वाले कुछ महीने शनिदेव कुंभ राशि में ही विराजमान रहने वाले हैं, इस दौरान वह अपनी चाल में बदलाव करेंगे. 29 जून को शनि देव उल्टी चाल चलना शुरू कर देंगे और 15 नवंबर तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि शनि देव की इस चाल से किन राशियों को लाभ होने वाला है.

SHANI DEV

इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव

वृश्चिक राशि: अगले 5 महीने तक शनि देव कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे, शनि की वक्री चाल इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है. व्यापारियों को कई इन्वेस्टर मिल सकते हैं, लव लाइफ में भी थोड़ा उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकता है. करियर में आपको कई टास्क मिलने वाले हैं, जिससे आपको विशेष लाभ मिलने वाला है.

कन्या राशि: शनि की चाल में बदलाव के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, आपकी लव- लाइफ भी काफी अच्छी बनी रहेगी. स्वास्थ्य का आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है, स्टूडेंट्स को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आप परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं, कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहने वाली है.

यह भी पढ़े -  19 या 20 कब है अक्षय तृतीया? अपने कंफ्यूजन को फटाफट करें दूर; देखें सही डेट और पूजा का तरीका

तुला राशि: इस राशि के जातकों के 29 जून से अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे, शनि के शुभ प्रभाव की वजह से आपको कई कार्यों में सफलता मिलने वाली है. समाज में भी आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक फैसले आपको थोड़ा सोच- समझ कर लेने की आवश्यकता है, इन्वेस्टमेंट करने के भी आपको कई सारे ऑप्शन मिलने वाले हैं.

शनि की वक्री चाल का प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर विपरीत भी पड़ने वाला है. मीन, मकर, कुंभ और मेष राशि के जातकों को इस दौरान थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है, उनकी परेशानियां बढ़ सकती है. शनि की उल्टी चाल इन राशि के जातको थोड़ा परेशान कर सकती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.