22 सितंबर से शुरू शारदीय नवरात्रि, नोट करें कलश स्थापना से लेकर पूजा का शुभ मुहूर्त

ज्योतिष | हिंदू धर्म में नवरात्रों को विशेष महत्व प्राप्त है. वैसे तो साल में 4 बार नवरात्रि आती है. इनमें शारदीय, चैत्र और 2 गुप्त नवरात्रि शामिल है. आज हम आपको शारदीय नवरात्रि के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है. हिंदू धर्म में इसे त्यौहार के रूप में मनाया जाता है, खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल जैसे राज्यों में यह पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है.

Chaitra Navratri Durga

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रों के दौरान मां दुर्गा की विशेष रूप से पूजा अर्चना करने का विधान बताया गया है. कहा जाता है कि पूरे 9 दिन अगर कोई व्यक्ति विधि विधान तरीके से मन को प्रसन्न करता है, तो उसके हर कार्य में सफलता मिलती है. 22 सितंबर 2025 सोमवार से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. 1 अक्टूबर 2025 तक नवरात्रि चलने वाली है. इस दिन महानवमी का पावन पर्व मनाया जाएगा.

कलश स्थापना के लिए 22 सितंबर का दिन काफी शुभ है. सुबह 6:00 से लेकर 8:00 तक कलश स्थापित करने का शुभ मुहूर्त है. अगर आप भी मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आप नवरात्रि का व्रत कर सकते हैं. इस दौरान आपके मन के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना करनी होती है.

इस दिन से शुरू नवरात्रि

तारीख तिथि पूजा
22 सितंबर 2025 प्रतिपदा मां शैलपुत्री पूजा
23 सितंबर 2025 द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी पूजा
24 सितंबर 2025 तृतीया मां चंद्रघंटा पूजा
25 सितंबर 2025 तृतीया मां चंद्रघंटा पूजा
26 सितंबर 2025 चतुर्थी मां कूष्मांडा पूजा
27 सितंबर 2025 पंचमी मां स्कंदमाता पूजा
28 सितंबर 2025 षष्ठी मां कात्यायनी पूजा
29 सितंबर 2025 सप्तमी मां कालरात्रि पूजा
30 सितंबर 2025 महाअष्टमी मां महागौरी पूजा
1 अक्टूबर 2025 महानवमी मां सिद्धिदात्री पूजा
2 अक्टूबर 2025 व्रत पारण, दशहरा दुर्गा विसर्जन

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.