जल्द सूर्य देव करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सूर्य देव (Surya Dev) को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी- पिता और आत्मविश्वास का कारक ग्रह माना जाता है, जो कि 12 घंटे के बाद कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं. साथ ही, वहां पर बुध ग्रह भी विराजमान है.

Sun Suraj Surya

सूर्य, बुध के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग भी बनाएंगे. ऐसे में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है, धन- दौलत में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

शुरू होगा इन तीन राशियों का अच्छा समय

सिंह राशि: सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. बता दें कि यह  गोचर आपकी राशि के धन और वाणी स्थान पर होने जा रहा हैं. ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, व्यक्तित्व में निखार आएगा. इस समय आपको रुका हुआ धन भी मिल सकता है, घर में भी सुख- सुविधाओं का आप आनंद लेंगे. आर्थिक परेशानियां अब धीरे- धीरे करके समाप्त हो जाएंगी.

धनु राशि: सूर्य देव के राशि परिवर्तन के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के करियर और कारोबार के भाव पर संचरण कर रहे हैं, इसीलिए इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है. आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है, उसे पाने के लिए भी अब आप मेहनत करने वाले हैं. नौकरी- पेशा लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

मकर राशि: सूर्य देव का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, यह गोचर आपकी राशि से 9वें स्थान पर होने जा रहा है. ऐसे में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, धर्म- कर्म के कार्य में भी आपकी रुचि बढ़ेगी. आप अपने सभी इच्छाओं को पूरा करने वाले हैं, आप जल्द ही यात्रा पर भी जा सकते हैं. संचित धन में वृद्धि होने की भी संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.