ज्योतिष | कल से साल 2026 की शुरुआत हो जाएगी. इस साल के पहले महीने में मकर राशि में बुध- मंगल- शुक्र और सूर्य ग्रह की युति होने जा रही है. इन चार ग्रहों की युति होने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाएगी. इसी के साथ मकर राशि में पांच ग्रहों की युति भी होगी और लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा. जनवरी 2026 कुछ राशि के जातकों के लिए परेशानियों भरा रहने वाला है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

जनवरी महीने में बढ़ेगी इन राशियों की परेशानियां
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए नए साल का पहला महीना बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं होगा, इन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आपको सब्र से काम लेना है, गलतफहमियों की वजह से फैमिली लाइफ में परेशानियां हो सकती है. जितना हो सके आप अपने आपको काम में व्यस्त रखें.
कर्क राशि: नए साल का पहला महीना इस राशि के जातकों के लिए ज्यादा अच्छा साबित नहीं होगा, इस दौरान आपको कई चैलेंज का सामना करना पड़ेगा. रिश्तो में भी काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिलेगा. आपको अपने करीबी लोगों से बात करते समय थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, जो भी फैसला ले काफी सोच समझकर ही ले, नहीं तो परेशानियां बढ़ सकती हैं.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए साल का पहला महीना काफी चुनौतियों भरा साबित होगा. आप अपने आसपास कुछ बेचैनी महसूस करने वाले हैं. कम्युनिकेशन में रुकावट पैदा आ सकती है, लव लाइफ में भी कुछ निगेटिव अनुभव का आपको सामना करना पड़ेगा. ऐसे में आपको धैर्य बनाए रखना है और काफी सोच समझकर ही फैसला लेने हैं.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को मेंटल और इमोशनल हालातो का सामना करना पड़ सकता है. रिश्तो में भी तनाव पैदा हो सकते हैं, जिससे गलतफहमियां बढ़ सकती है. आपको जितना हो सके अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है. आप अपनी पर्सनालिटी को पहले से बेहतर बनाने के प्रयास करते हुए दिखाई देंगे.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.