सूर्य और गुरु बनाएंगे नवपंचम योग, 17 नवंबर से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजा कहा जाता है. गुरु ग्रह को देवताओं के गुरु के नाम से जाना जाता है. जल्द ही, दोनों ग्रह एक दूसरे के साथ युति करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. 17 नवंबर को सूर्य और गुरु एक-  दूसरे से 120 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे.

Astrologer

इस युति की वजह से नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा, जो काफी शुभ माना जाता है. इस दौरान 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

17 नवंबर से शुरू होगा अच्छा समय

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, 17 नवंबर से आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा. नवपंचम राजयोग से आपको लाभ मिलेगा, आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे. धन संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है, जल्द ही आप कोई नया प्रोजेक्ट या बिजनेस शुरू कर सकते हैं. अचानक से धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे है, बेरोजगार लोगों को भी नौकरी के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और बृहस्पति की युति काफी अच्छी साबित होती हुई दिखाई दे रही है. इस दौरान काम- कारोबार में आपको अच्छी खासी सफलता मिलेगी. यदि आप किसी बिजनेस या नौकरी में है, तो भी आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. अब आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, इस दौरान आप वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

धनु राशि: इस राशि के जातकों की इनकम में जबरदस्त वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है. आय के भी नए-नए स्रोत बनेंगे. इस दौरान बिजनेस और करियर में आपको लाभ मिलेगा, आप लीडर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. सामाजिक रूप से आपका व्यक्तित्व काफी चमकेगा. पुराने प्रयासों में अब आपको सफलता मिलेगी, साथ ही आप देश-विदेश की यात्राओं पर भी जा सकते हैं. व्यापारियों को धन लाभ मिल सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.