मिथुन राशि में हो रही सूर्य और बुध की युति, बुधादित्य योग से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य

ज्योतिष | ग्रहों के राजा सूर्य (Surya) सहित हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव भी सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस समय बुद्धि और व्यापार के दाता कहे जाने वाले बुध, मिथुन राशि में विराजमान है.

Jyotish

वहीं, सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. ऐसे में मिथुन राशि में सूर्य और बुध की युति हो रही है, जिस वजह से बुधादित्य योग का भी निर्माण हो रहा है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को अपने जीवन में अपार- सफलता, धन, सुख- समृद्धि भी मिलने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

चमकेगी इन तीन राशियों की किस्मत

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को बुधादित्य योग का विशेष लाभ मिलने वाला है, ऐसे में आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. लंबे समय से रुके हुए काम भी अब बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. जल्द ही, आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आप अपनी वाणी के कौशल से लाभ कमाने वाले हैं, काम और मेहनत की सरहाना होगी.

मिथुन राशि: इस राशि के लग्न भाव में सूर्य और बुध की युति हो रही है, ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है. आपको इस दौरान भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, करियर में भी आप अच्छी उड़ान भरेंगे. दृढ़ संकल्प की वजह से आप कई योजनाओं में भी सफलता हासिल करेंगे. व्यापार के सिलसिले में आपको यात्राओं पर जाना पड़ सकता है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा. अब पैसों की परेशानी भी खत्म हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

सिंह राशि: इस राशि के 12वें भाव में बुधादित्य योग बनने जा रहा है. ऐसे में इन्हें धन- नौकरी- बिजनेस आदि में काफी सफलता मिलने वाली है. आपका लाइफ स्टाइल भी प्रभावित होगा, वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बन रहे हैं. नौकरी- पेशा जातको की सैलरी में वृद्धि हो सकती है, नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की भी तलाश पूरी हो जाएगी. बिजनेस में खूब मुनाफा होने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.