ज्योतिष | आज पूरे देश में धूमधाम से रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस साल राखी के पर्व में भद्रा और पंचक नहीं रहेगा. कई प्रकार के राजयोग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी क्रम में कर्म फलदाता शनि देव भी सूर्य के साथ मिलकर नव पंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, जब सूर्य और शनि एक दूसरे के सामने हो या फिर एक दूसरे से 120 डिग्री पर हो तो इस राजयोग का निर्माण होता है.
आज से शुरू हुआ अच्छा समय
मेष राशि: सूर्य और शनि का नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. शनि के वक्री होने और सूर्य के साथ नवपंचम योग बनने से इन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है. अब लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो जाएगी, आपके जीवन में खुशियों की शुरुआत होगी. माता के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे. समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा.
मिथुन राशि: शनि वक्री अवस्था में मीन राशि में विराजमान है, जिस वजह से इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. कार्य क्षेत्र में भी आपका समय काफी अच्छा रहेगा, सहकर्मियों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं. आपको विदेश यात्रा का मौका भी मिल सकता है.
मीन राशि: इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं. इस समय शनि की साढेसाती का दूसरा चरण चल रहा है, परंतु शनि वक्री अवस्था में विराजमान है. व्यापारियों के लिहाज से भी समय काफी अच्छा रहने वाला है. आपको कई क्षेत्रों में मुनाफा होने के योग दिखाई दे रहे हैं, घर परिवार के साथ आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
