अप्रैल महीने में सूर्य देव करेंगे मेष राशि में गोचर, इन 3 राशि के जातकों को मिलेगी दौलत

ज्योतिष | सूर्य देव को ग्रहों का स्वामी माना जाता है. अभी तक वह सिंह राशि में मौजूद थे. जैसा की आपको पता है कि सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं. अप्रैल महीने की शुरुआत में ही सूर्य देव मेष राशि गोचर करने वाले हैं. मेष राशि में सूर्य देव उच्च फल प्रदान करेंगे. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Surya Dev

अप्रैल महीने में इन राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

सिंह राशि: सूर्य देव के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाले हैं. इस दौरान आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी, आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होने वाली है. धन आगमन के रास्ते खुलेंगे, कुल मिलाकर समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

धनु राशि: इस राशि के जातक के लिए भी अच्छा समय शुरू होने वाला है, सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं. ऐसे में संतान की ओर से आपको जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, संतान की नौकरियां या विवाह हो सकता है. आपको यश और प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी. आप काफी प्रसन्न रहने वाले हैं. करियर में भी आपको पदोन्नति मिलने वाली है.

मीन राशि: सूर्य देव इस राशि के धन और वाणी भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं, इस समय को आकस्मिक धन प्राप्त होने वाला है. दैनिक इनकम में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं, सूर्य का गोचर आपके पारिवारिक जीवन के लिए भी काफी अच्छा रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हुई दिखाई देगी. आप जिस भी योजना में कार्य करेंगे, उसमें आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.