जनवरी में सूर्य करेंगे शनि की राशि में प्रवेश, इन तीन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय; फटाफट देखें यहां

ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. वह लगभग हर महीने में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं और इस परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है. सूर्य जिस राशि में प्रवेश करते हैं उसी के नाम पर उस संक्रांति की समाप्ति होती है. नए साल में यानी कि जनवरी 2026 में सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

Sun Suraj Surya

सूर्य के शनि की राशि में प्रवेश करने से मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. इसके साथ ही, मांगलिक कार्यों की भी फिर से शुरुआत हो जाती है. सूर्य का शनि की राशि में गोचर करना काफी शक्तिशाली माना जाता है, इससे 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

2026 इन राशियों के लिए रहेगा खास

मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का यह गोचर काफी अच्छा साबित होगा. सूर्य देव गोचर कुंडली के लग्न भाव में प्रवेश करेंगे, ऐसे में आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करने वाले हैं. समाज में सभी आपका सम्मान बढ़ेगा. कार्यस्थल पर भी आपको मान- सम्मान प्राप्त होगा, आपको नए अवसर प्राप्त होंगे. स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, पारिवारिक रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना काफी अच्छा रहेगा. अब आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है, आर्थिक स्थिति भी पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. धन कमाने के आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन अवसर मिलेंगे. उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा है. जल्द ही, आपकी पढ़ाई पूरी हो सकती है, आप देश- विदेश की यात्राओं पर भी जा सकते हैं. स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा. आप खुद को पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करने वाले हैं.

मीन राशि: सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने की वजह से इस राशि के 11वें भाव में अत्यंत शुभ फल प्राप्त होने वाला है. अब सफलता आपके कदम चूमने वाली है, आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. करियर के लिहाज से समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. साल 2026 की शुरुआत में ही आपको कई कार्यो में सफलता मिल जाएगी, कुल मिलाकर आपके लिए यह साल काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.