कुंभ राशि में होगी एक साथ तीन ग्रहों की युति, 15 मार्च से इन राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन

ज्योतिष | इस साल मार्च का महीना ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से काफी खास होने वाला है. इस दौरान कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं, इसी दिशा में ग्रहों की चाल की वजह से कुंभ राशि में भी त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. शनि देव कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं, जहां 7 मार्च को शुक्र का प्रवेश भी होने वाला है. इसके बाद, 15 मार्च को मंगल की एंट्री इस राशि में हो जाएगी.

Jyotishi

मंगल के कुंभ राशि में गोचर करने की वजह से ही त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. कुंभ राशि में एक साथ तीन ग्रहो की युति की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन राशि के जातकों को मिलेगा त्रिग्रही राजयोग का लाभ

मेष राशि: शनि की राशि कुंभ में तीन ग्रहों की युति की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. कारोबार के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. जल्द ही, आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है, इस दौरान व्यापार की स्थिति भी बढ़िया रहेगी. धन का आगमन होगा, नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की तलाश अब खत्म हो सकती है.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी मार्च का महीना बेहद ही खास होने वाला है, ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपको हर कार्य में सफलता मिलने वाली है. साथ ही, आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन भी पहले से काफी बढ़िया रहेगी. रुका हुआ धन आपको मिलने वाला है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

कुंभ राशि: शनि, शुक्र और मंगल की युति की वजह से इस राशि के जातकों को भी बंपर फायदा मिलने वाला है. इनकम बढ़ने की भी संभावना है. करियर में भी अटके हुए काम अब रफ्तार पकड़ने वाले हैं. आपकी जिंदगी में रोमांस बढ़ने वाला है, इन्वेस्टमेंट के तौर पर भी समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.