ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. इसका प्रभाव देश दुनिया के साथ- साथ मानव जीवन पर भी दिखाई देता है. जून महीने में ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य और देवताओं के गुरु बृहस्पति की युति होने जा रही है. इसका प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर दिखाई देगा, परंतु इस दौरान तीन राशियां ऐसी होंगी जिनका भाग्य चमक सकता है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और गुरु का संयोग काफी अच्छा रहेगा. यह गोचर आपकी कुंडली के करियर और कारोबार स्थान पर बनने जा रहा है. ऐसे में आपको काम और कारोबार में भी सक्सेस मिलेगी, कन्या राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में कई शानदार मौके मिलने वाले हैं. भविष्य में आपको लाभ मिलेगा. नौकरी पैसा लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा है.
सिंह राशि: सूर्य और गुरु का संयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. यह संयोग आपकी राशि से लाभ स्थान पर बनने जा रहा है. ऐसे में आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलने वाला है. साथ ही, आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे. व्यापार में भी लाभ के योग दिखाई दे रहे है, शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए समय काफी अच्छा है.
मिथुन राशि: सूर्य और गुरु की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहेगी, यह युति आपकी राशि के लग्न भाव में होने जा रही है. इस समय आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा, सभी बिगड़े हुए काम भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. इस समय आप जिस भी योजना पर कार्य करेंगे, आपको उसमें सफलता मिलने वाले हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
