दिसंबर महीने में 300 साल बाद बन रहे ये तीन राजयोग, इन 3 राशि के जातकों की लगेंगी लॉटरी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रहों के राशि परिवर्तन की वजह से कई राजयोग भी बनते हैं. लगभग 300 साल बाद दिसंबर महीने में तीन राजयोग बनने जा रहे हैं. यह राजयोग शश, रुचक और मालव्य है. वैसे तो सभी राशि के जातकों पर इनका प्रभाव पड़ने वाला है परंतु तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

साल 2024 की शुरुआत में इन तीन भाग्यशाली राशियों को आकस्मिक धन लाभ और तरक्की मिल सकती है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही तीन राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

साल 2024 में चमकेगा इन 3 राशि के जातकों का भाग्य

मेष राशि: दिसंबर का महीना इस राशि के जातकों के लिए बेहद ही खास होने वाला है. आपकी गोचर कुंडली में मालव्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने जा रहा है. साल 2024 की शुरुआत में आपका करियर और कारोबार चमक सकता है. साथ ही, आकस्मिक धन लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, गुरु की कृपा से आपका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा. इस समय आप नए कार्य की भी शुरुआत कर सकते हैं. कुल मिलाकर समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

मकर राशि: धन के लिहाज से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू होने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ही काफी मजबूत होने वाली है. अगर आप मॉडलिंग, फिल्म लाइन, एक्टिंग, संगीत या टूरिज्म के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो जल्द ही आपको तरक्की मिल सकती है. वहीं, नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को भी जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

धनु राशि: तीन राजयोग का बना इस राशि के जातकों को विशेष लाभ देने वाला है. इस राशि के जातकों को शुक्र और मंगल देव की कृपा मिलेगी. नौकरी की तलाश कर रहे जातको को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है. यदि आप विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको कोई बड़ा प्रस्ताव भी मिल सकता है. गुरु और शुक्र का समसप्तक योग बना हुआ है, आपका वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.