ज्योतिष | सितंबर का महीना ज्योतिष के लिहाज से काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने में 3 राजयोगों का निर्माण हो रहा है. शनि ग्रह स्वयं की राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं, इस वजह से शश राजयोग बन रहा है. वहीं, ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले बुध भी 23 सितंबर को अपनी खुद की राशि कन्या में प्रवेश कर जाएंगे और भद्र राजयोग बनाएंगे. इसके अलावा, 18 सितंबर को शुक्र स्वयं की राशि तुला में गोचर करने वाले हैं इससे मालवीय राजयोग का निर्माण होगा.
यह तीनों ही अपने आप में काफी विचित्र संयोग है कि तीन बड़े ग्रह अपनी स्वयं की राशियों में गोचर करके एक साथ राजयोग का निर्माण कर रहे हैं. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
सितंबर के महीने में मौज करेंगे इन राशियों के जातक
वृषभ राशि: तीन राजयोगों के बनने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होगा. साथ ही, आपको अचल संपत्ति और जमीन- जायदाद से भी लाभ हो सकता है. ऑफिस में आपको कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, आप अपने लक्षयों को पूरा करते हुए नजर आएंगे. आपकी फाइनेंशियल स्थिति भी काफी नियंत्रित रहने वाली है, शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा.
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है, इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. मान- सम्मान और पद प्रतिष्ठा की आपको प्राप्ति होगी. यह पूरा ही महीना आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है, शादीशुदा लोगों का जीवन भी काफी शानदार रहेगा. करियर और कारोबार के लिहाज से भी समय आपके अनुकूल है.
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को काम और कारोबार में विशेष तरक्की मिलती हुई दिखाई दे रही है. साथ ही, आपको अपने परिवार के सदस्यों से हर काम में भरपूर मदद मिलने वाली है, नौकरी में भी सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं. व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, कारोबार का विस्तार होगा. नौकरी- पेशा लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
