ज्योतिष | अबकी बार रामनवमी का पर्व 17 अप्रैल यानी कि आज के दिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. वाल्मीकि की रामायण के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था. इसी वजह से इस दिन को रामनवमी के रूप में जाना जाता है, यह चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन होता है. इस दिन देश भर में मां दुर्गा की विदाई के साथ- साथ राम जी का जन्म उत्सव भी काफी धूमधाम से किया जाता है.
आज है रामनवमी का पर्व
रामनवमी के दिन अयोध्या के साथ- साथ देश भर के राम मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है. अबकी बार रामनवमी पर कई प्रकार के दुर्लभ संयोग भी बन रहे है. रामनवमी के दिन सूर्य उच्च राशि मेष में होने के साथ- साथ दशम भाव में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा, गजकेसरी योग का भी निर्माण हो रहा है. श्री राम के जन्म के समय उनकी कुंडली में भी गजकेसरी योग ही था. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को मान- सम्मान और यश की प्राप्ति होने वाली है. आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.
इन 3 राशियों पर मेहरबान है सूर्य देव
मेष राशि: इस राशि में भगवान सूर्य के साथ- साथ देव गुरु बृहस्पति भी विराजमान है. ऐसे में इस राशि के जातकों को सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा. संतान या फिर परिवार की ओर से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी. उच्च अधिकारी आपकी काबिलियत देखकर पदोन्नति या फिर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं. परिवार में लंबे समय से चली आ रही अनबन भी अब समाप्त हो जाएगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कर्ज से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा.
तुला राशि: इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे होने वाले हैं, वाहन या संपत्ति आदि खरीदने के भी योग बन रहे हैं. भगवान श्री राम की कृपा से आपकी जितनी भी परेशानियां थी, अब समाप्त हो जाएगी. आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो धन लाभ होने के भी प्रबल योग बन रहे हैं. आप बचत करने में भी कामयाब होंगे.
मीन राशि: इस राशि के जातकों पर भगवान श्री राम की विशेष कृपा रहने वाली है. इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है. धन लाभ के भी योग बन रहे हैं, परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. जीवन में चल रही परेशानी ब समाप्त हो जाएगी, अगर आप सट्टेबाजी या बिजनेस आदि में इन्वेस्ट कर रहे हैं, तो आपको प्रबल लाभ होगा. आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होने वाली है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
