आज मंगल कर रहे तुला राशि में प्रवेश, इन 3 राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन

ज्योतिष | ग्रहों के राशि परिवर्तन की घटना को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव अन्य सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रहों के सेनापति और भूमिपुत्र के नाम से जाने जाने वाले मंगल ग्रह आज शाम को 5:12 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं.

Jyotishi

शुक्र की स्वामित्व वाली राशि तुला में मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे मंगल

वृषभ राशि: मंगल के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. बिजनेस में भी अपार सफलता होने के योग बन रहे हैं, नौकरी पेशा लोगों को जल्द ही कोई बड़ी खबर मिल सकती है. काम के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा पर जाने का मौका भी मिलने वाला है, खर्च भी अब बढ़ने वाले हैं.

सिंह राशि: इस राशि के जातक अपने आप में नई ऊर्जा साहस और आत्मविश्वास महसूस करने वाले हैं. मंगल के राशि परिवर्तन की वजह से आप अपने शत्रुओं पर भी विजय हासिल करेंगे. आपकी इनकम में भी वृद्धि होने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा, जो लोग नौकरी की तलाश में इधर- उधर भटक रहे हैं अब उनकी तलाश भी पूरी होने वाली है. आपको परिवार का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, जिससे आपके रुके हुए काम अब पूरे होते हुए दिखाई देंगे.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

तुला राशि: इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू होने वाला है, आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहने वाला है. लंबे समय से रुका हुआ पैसा अब आपको मिलने वाला है, शादी के लिए भी बड़े प्रस्ताव आ सकते हैं. वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है, आय के नए स्रोत खुलेंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.