आज सूर्य ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू; मिलेगा खास लाभ

ज्योतिष | ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) को ज्योतिष में बेहद ही खास माना जाता है. ग्रह राशि परिवर्तन करने के साथ- साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. आज सूर्य अनुराधा नक्षत्र में गोचर कर रहे है और 2 दिसंबर तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहने वाले हैं. अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि देव है, ऐसे में इसका प्रभाव लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देगा. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से किन- किन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

Surya Dev

आज से शुरू हुआ इन 5 राशियों का अच्छा समय

मेष राशि: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, नवविवाहितों को संतान सुख मिल सकता है. नौकरी और बिजनेस में भी तरक्की के योग बन रहे हैं. कुछ उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन मेहनत करने पर आपको सफलता मिलेगी. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है. नौकरी या बिजनेस में आप जो भी प्लानिंग कर रहे है, उसमें आपको निश्चित रूप से सफलता मिलने वाली है. प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में आपको लाभ होगा, यात्रा करने से भी लाभ मिलने वाला है. स्वास्थ्य काफी अनुकूल रहेगा.

कन्या राशि: इस राशि के जातक मेहनत और हिम्मत से कामयाबी हासिल करने वाले हैं, आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी. निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है, सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपको पॉजिटिव रिजल्ट देने वाला है.

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, विरोधियों पर जीत हासिल होगी. कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी फैसला आपके पक्ष में आ सकते हैं, आमदनी अच्छी रहेगी. करियर में आपको कई शानदार मौके मिलने वाले हैं.

मीन राशि: इस राशि के जातकों का मन धार्मिक और सामाजिक कामों में लगेगा. पूजा- पाठ और शुभ कार्य में आपको हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. आपके फेसलों की तारीफ होगी, सरकारी नौकरी के भी चांस बन रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.