आज शुक्र कर रहे वृषभ राशि में प्रवेश; इन 3 राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | आज शुक्र ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं. बता दें कि 14 मई के दिन सूर्य देव ने वृषभ राशि में प्रवेश किया था. आज 19 मई को शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. शुक्र के प्रवेश के साथ ही शुक्रादित्य राजयोग का भी निर्माण हो रहा है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि इस राजयोग से किन राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है.

Jyotishi

शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

सिंह राशि: शुक्रादित्य राजयोग इस राशि के जातकों के कर्म भाव में बनने जा रहा है, ऐसे में आपके लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा. न्यू जॉब की तलाश कर रहे जातको की तलाश खत्म हो जाएगी, हर कार्य में तरक्की मिलती हुई दिखाई दे रही है.

वृश्चिक राशि: शुक्रादित्य राजयोग का बनना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. करियर में भी प्रमोशन के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, आपके जीवन में कई प्रकार के बदलाव आएंगे. इस दौरान आप काफी पॉजिटिव फील करने वाले हैं और सब आपके काम की तारीफ करने वाले हैं.

यह भी पढ़े -  19 या 20 कब है अक्षय तृतीया? अपने कंफ्यूजन को फटाफट करें दूर; देखें सही डेट और पूजा का तरीका

कुंभ राशि: शुक्रादित्य राजयोग इस राशि के चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है, ऐसे में आपको संतान से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन भी अब समाप्त हो जाएगी, व्यापारियों को भी धन लाभ हो सकता है. आपकी आर्थिक भी काफी मजबूत रहने वाली है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.