कल बुध करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, शुरू होगा इन पांच राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो उसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 19 जुलाई को बुध ग्रह सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं. इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है, बुध और सूर्य दोनों के बीच मित्रता का भाव है. ऐसे में बुध के सिंह राशि में प्रवेश की वजह से कुछ राशि के जातकों को आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी, आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Rashi Parivartan

19 जुलाई से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

मेष राशि: बुध के गोचर के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, करियर में भी सकारात्मक बदलाव होंगे. नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है, धन का भी आवक बढ़ेगा.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के जीवन में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इस दौरान आपकी धन- दौलत में वृद्धि होगी. घर में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा, बिजनेस में भी मुनाफा होगा.

तुला राशि: बुध के गोचर के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ही काफी मजबूत होने वाली है. आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं, आय के नए साधन प्राप्त होंगे.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

धनु राशि: बुध का गोचर इस राशि के जातकों के लिए वरदान साबित होगा, आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है. करियर में भी आपको विशेष लाभ मिलेगा, अब आपको मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा.

कुंभ राशि: बुध का गोचर इस राशि के जातकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातको को भी सफलता मिलने वाली है. व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, इनकम में वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.