ज्योतिष | शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. कल शनि देव अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं. बता दें कि मौजूदा समय में शनि कुंभ राशि में विराजमान है. कल 12 मई को वह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश कर जाएंगे. 18 अगस्त तक शनि देव इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं. इस दौरान कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.
कल से इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव
वृश्चिक राशि: कल से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. कल शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं, सालों से रुके हुए काम अब रफ्तार पकड़ने वाले हैं. धन- संपत्ति में भी वृद्धि होने की संभावना दिखाई दे रही है, मां के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कारोबार के लिए भी दिन काफी अच्छा है.
कन्या राशि: शनि की चाल में बदलाव से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, कानूनी मामलों में अब आपको लाभ मिलेगा. बिजनेस कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है, प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है, काम के सिलसिले में यात्रा पर भी जा सकते हैं.
मिथुन राशि: शनि का नक्षत्र गोचर काफी शुभ माना जा रहा है, घर व परिवार में माहौल काफी अच्छा रहेगा. समाज में आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है, व्यापारिक मुद्दों में भी आपको लाभ मिलेगा. अब आपकी आर्थिक परेशानियां समाप्त हो जाएगी, कुल मिलाकर समय काफी अच्छा रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
