कल शनि देव बनाएंगे लाभदृष्टि योग, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. 26 मई को शनि देव की लाभ दृष्टि पड़ रही है. ऐसे में शनि और बुध 60 डिग्री का कोण बनाएंगे.

SHANI DEV

3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. उन्हें न केवल हर कार्य में सफलता मिलेगी, बल्कि धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. आज हम आपको उन्ही 3 राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

कल से शुरू होगा अच्छा समय

तुला राशि: इस राशि के जातकों को शनि की लाभ दृष्टि से काफी लाभ मिलने वाला है. काम- कारोबार में भी तरक्की के योग दिखाई दे रहे है. जल्द ही आप वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे, इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहेगी. रुकी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं उन्हें अच्छी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए त्रिएकादश योग का बनना काफी अच्छा साबित होगा. संतान से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिल सकती है. साथ ही, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मानसिक एकाग्रता और सफलता भी मिलेगी. यह समय व्यावसायिक यात्राओं के लिए काफी अच्छा है. इस दौरान आपकी इनकम में भी जबरदस्त इजाफा होते हुए दिखाई दे रहा है. धन की बचत करने में आप कामयाब रहेंगे.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है. इस दौरान भाई- बहनों का आपको सहयोग मिलेगा. आप अपने करियर से जुड़ी हुई नई योजनाओं पर भी काम करने वाले हैं. नए प्रोजेक्ट व साझेदारी की शुरुआत हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा. यह समय उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा, जो नौकरी बदलने व बडे पद के लिए तैयारी कर रहे है. प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिल सकती है, नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.