ज्योतिष | हर ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व दिया जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव अन्य सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलता है. शुक्र ग्रह को सुखो का कारक ग्रह माना जाता है. 7 जुलाई को शुक्र देव कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं. शुक्र के इस राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से किन राशि के जातकों पर धन की बरसात होने वाली है.
जानिए शुक्र ग्रह के बारे में…
जैसा कि आपको पता है कि शुक्र, सूर्य से दूसरा ग्रह है. यह प्रत्येक 224.7 पृथ्वी दिनों मे सूर्य की परिक्रमा करता है. इस ग्रह का नामकरण प्रेम और सौंदर्य की रोमन देवी के नाम पर रखा गया है. चंद्रमा के बाद यह रात में आकाश में सबसे चमकीली प्राकृतिक वस्तु है. शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है. व्यक्ति का समाज में मान सम्मान भी बढ़ता है.
इन राशि के जातकों की होगी बल्ले- बल्ले
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को शुक्र के राशि परिवर्तन से विशेष लाभ मिलेगा, कार्यक्षेत्र और व्यापार में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी. मन भी काफी प्रसन्न रहेगा, व्यापारिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी, व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे.
कर्क राशि: शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों की परिस्थितियां काफी अनुकूल रहेगी, आर्थिक लाभ के भी आपको मौके मिलेंगे. कार्यक्षेत्र और व्यापार में परिस्थितियां आपके अनुसार रहेगी, व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है. परिवार का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा, इस दौरान घर पर किसी अतिथि का भी आगमन हो सकता है.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों को अपने साथियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल बना रहेगा. करियर में आपको उन्नति के नए नए अवसर मिलेंगे, व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं. यदि आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मौजूदा समय आपके लिए बिल्कुल बढ़िया है.
कन्या राशि: कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल बना रहेगा, आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे. मुश्किल कार्य भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे. इस दौरान आपको परिवार का सहयोग मिलेगा, आपका दांपत्य जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है. किसी अनुभवी से सलाह लेने के बाद ही निवेश करने की प्लानिंग करें. नए- नए विचारों का भी आगमन हो सकता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
