ज्योतिष | सनातन धर्म में मनी प्लांट (Money Plant) के पौधे को बेहद ही महत्वपूर्ण पौधा माना जाता है. वास्तु शास्त्र में भी इस पौधे को बेहद ही शुभ और सौभाग्य बुलाने वाला पौधा कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप अपने घर में मनी प्लांट के पौधे को लगा लेते हैं, तो इससे न केवल सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत हो जाती है. कहा जाता है कि जिस घर में यह पौधा होता है, वहां पर बरकत बनी रहती है.
ज्योतिष की मानी जाए तो मनी प्लांट का पौधा लगाते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. अर्थात, इस पौधे में कुछ वस्तुएं बांधने से इससे मिलने वाले लाभों में भी तेजी से इजाफा होता है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
अवश्य बांधे यह 3 चीजें
- मनी प्लांट के पौधे में कलावा बांधना काफी अच्छा माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके जीवन में शुभ फल और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है, जब भी आप मनी प्लांट के पौधे पर कलावा बांधे तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उस दिन शुक्रवार का दिन हो.
- मनी प्लांट के पौधे में एक सिक्का बांधना भी काफी अच्छा माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके घर में सुख– समृद्धि बढ़ती है और आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होती है. ऐसे में आप इस पौधे पर एक सिक्का भी बांध सकते हैं या फिर इसे मनी प्लांट के गमले में मिट्टी के अंदर दबा सकते हैं. आपको इसे विशेष लाभ मिलेगा.
- मनी प्लांट के पौधे में एक कोड़ी बांधने का भी विशेष महत्व बताया गया है. कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके घर में धन की वृद्धि होती है और आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. कोड़ी को लाल कपड़े में लपेटकर ही पौधे पर बांधना चाहिए, ऐसा करने से आपके घर में बरकत बनी रहती है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
