Vastu Tips: क्या है झाड़ू से जुड़े हुए जरूरी नियम, धन की देवी मां लक्ष्मी भी हो जाती है प्रसन्न

ज्योतिष, Vastu Tips | हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. आपने भी अक्सर अपने घर के बड़े- बुजुर्गों से झाड़ू से जुड़े हुए कुछ जरूरी नियमों के बारे में सुना होगा. आज की इस खबर में हम आपको झाड़ू से जुड़े हुए कुछ जरूरी नियमों के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं, हमें अवश्य इन नियमों का पालन करना चाहिए. अगर हम झाड़ू को रखने के नियमों को नहीं मानते, तो ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और आपके घर में कंगाली छा जाती है.

Broom Jhadu

क्या है झाड़ू से जुड़े हुए जरूरी नियम

  • ज्योतिष विद्वानों का कहना है कि आपको हमेशा अपने घर में झाड़ू को छुपा कर रखना चाहिए. आप चाहे तो पलंग के नीचे या फिर किसी कोने  में भी झाड़ू को छुपा कर रख सकते हैं, ऐसा करने से धन की आवक अच्छी रहती है.
  • झाड़ू पकड़ने का भी एक सही तरीका होता है. झाड़ू को पकड़ने वाले हिस्से को नीचे की ओर खड़ा करके रखना चाहिए. अगर आप झाड़ू खड़ी करके नहीं रखते हैं, तो आप उसे लिटा कर रख सकते हैं.
  • अगर आप यहां- वहां कहीं भी झाडू रखते हैं या फिर पैर से मारते हैं या टूटी हुई झाड़ू अपने घर में रखते हैं, तो ऐसा करने से आपका खर्च बढ़ जाता है.
  • इतना ही नहीं, झाड़ू को रखने के नियम अगर हम फॉलो नहीं करते हैं तो हमें जीवन में आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है.
यह भी पढ़े -  19 या 20 कब है अक्षय तृतीया? अपने कंफ्यूजन को फटाफट करें दूर; देखें सही डेट और पूजा का तरीका

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.