शुक्र ने किया धनु राशि में प्रवेश, कुछ दिन सावधान रहे इन 3 राशियों के जातक

ज्योतिष | सुख और ऐश्वर्य का प्रतीक माने जाने वाले शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर चुके हैं. 18 जनवरी को शुक्र ग्रह ने 8:46 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश किया. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है, जहां कुछ राशि के जातक को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं, तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाती है.

Jyotish

आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि शुक्र के धनु राशि में प्रवेश से किन राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ने वाली है.

इन राशि के जातकों की परेशानी बढ़ा रहे शुक्र देव

वृषभ राशि: शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों का अच्छा समय नहीं रहने वाला. इस दौरान आपको कई उतार- चढ़ाव देखने को मिलेंगे, अचानक ही आपके जीवन में कई अजीबोगरीब घटनाएं भी घटित हो सकती है. भावनात्मक रूप से भी आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

कर्क राशि: धनु राशि में शुक्र के प्रवेश की वजह से इस राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ने वाली है, अब इन्हें जीवन में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. मेहनत करने के बावजूद भी आपको उस अनुसार फल नहीं मिलेगा. काम पूरा होने में भी कई प्रकार की परेशानियां होगी, कार्य क्षेत्र में आपके सामने नई- नई मुश्किलें पैदा होगी. फिलहाल, आपको नौकरी बदलने का विचार नहीं करना है.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

मकर राशि: इस राशि के जातक मानसिक रूप से काफी परेशान रह सकते हैं, आपकी आमदनी के मुकाबले खर्चे ज्यादा बढ़ाने वाले हैं. इस राशि के लोगों को खर्च पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है, नहीं तो आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. पैसों के मामलों में आपको काफी सतर्क रहना है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.