9 दिसंबर को शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 20 दिसंबर तक मौज करेंगे इन तीन राशियों के जातक

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसे धन- वैभव -सुख- समृद्धि- भोग विलास- प्रेम आदि का कारक ग्रह माना जाता है, इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर भी दिखाई देता है. वर्तमान समय में शुक्र वृश्चिक राशि में विराजमान है. 9 दिसंबर को शाम 5:34 मिनट पर जेष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. इस नक्षत्र में वह 20 दिसंबर तक विराजमान रहने वाले हैं. इसके बाद, केतु के नक्षत्र मूल में प्रवेश कर जाएंगे. शुक्र के जेष्ठा नक्षत्र में आने की वजह से कुछ राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले है.

Rashifal 1

9 दिसंबर से शुरू होगा अच्छा समय

सिह राशि: शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के जातकों को कई क्षेत्र में लाभ मिलने वाला है, इस राशि के चौथे भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे. ऐसे में इन्हें सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. कई क्षेत्रों में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

कन्या राशि: इस राशि के तीसरे भाव में शुक्र विराजमान रहने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में बंपर लाभ मिलेगा. किस्मत का भी आपको पूरा साथ मिलने वाला है, नौकरी पेशा जातको भी लाभ मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे, आपको उनका सहयोग मिलेगा. दोस्तों और परिवारों का भी आपको साथ मिल सकता है. आप अपने लक्षयों को तेजी से हासिल करेंगे.

मकर राशि: इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है, 9 दिसंबर से आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा. विदेश में नौकरी करने का या फिर व्यापार करने का सपना भी पूरा हो सकता है, अब आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है. बिजनेस के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिलेगा, आय के नए स्रोत खुलेंगे. इसके साथ ही, आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.