31 मार्च को शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, 24 अप्रैल तक मौज करेंगे इन तीन राशियों के जातक

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. शुक्र ग्रह को धन, वैभव, दौलत, सुख- सुविधा का कारक ग्रह माना जाता है. 31 मार्च को शुक्र ग्रह धुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में इस राशि में राहु और शुक्र की युति होगी. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे होंगे. साथ ही, धन- धान्य की बढ़ोतरी होगी.

Jyotish Rashi Grah

जल्द ही शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन

कर्क राशि: इस राशि के भाग्य भाव में राहु और शुक्र की युति बनने जा रही है, ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलने वाला है. लंबे समय से रुके हुए काम बनते हुए दिखाई देने वाले हैं. आप दोस्त और परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. इसके साथ ही, नौकरी में भी बदलाव हो सकता है. धन लाभ होने के प्रबल योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वृश्चिक राशि: इस राशि में राहु और शुक्र की युति पांचवे भाव में हो रही है, ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए 24 अप्रैल तक समय काफी बढ़िया रहने वाला है. आपके जीवन में कई प्रकार की खुशियां आएंगी. भविष्य संवारने के भी आपको कई मौके मिलने वाले हैं. इसके साथ ही, अच्छे इंक्रीमेंट के साथ आपको नौकरी मिल सकती है. कुल मिलाकर 24 अप्रैल तक आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

कन्या राशि: इस राशि में शुक्र और राहु की युति सातवें भाव में होने वाली है, ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. नए प्रोजेक्ट या फिर कोई बड़ी साइन कर सकते हैं, व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में भी पदोन्नति मिलेगी. स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा, आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताने वाले हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.