नवंबर महीने में शुक्र करेंगे मकर राशि में प्रवेश, इन 3 राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक- सुख, लग्जरी, वैवाहिक और धन का कारक ग्रह माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. नवंबर महीने में शुक्र ग्रह शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर (Shukra Rashi Parivartan) में प्रवेश करने वाले हैं. इस दौरान कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमकेगा. साथ ही, आकस्मिक धन लाभ भी मिलेगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Astrologer

शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय

मेष राशि: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव में संचरण करने जा रहे हैं. इस दौरान काम- कारोबार में आपको तरक्की मिलेगी, नौकरी करने वाले लोगों के भी अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे. हर जगह आपके कार्य की तारीफ होगी, धन लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे है. व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है, जो लोग मॉडलिंग- फैशन- डिजाइनिंग- एक्टिंग- लग्जरी आइटम और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए है उन्हें भी विशेष लाभ मिलने वाले हैं.

वृषभ राशि: शुक्र के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. शुक्र ग्रह आपकी राशि के इनकम और लाभ स्थान पर गोचर कर रहे हैं. इस दौरान आपको भाग्य भरपूर साथ मिलेगा, आय में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है. बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, करियर में भी आप काफी संतुष्टि दिखाई देंगे. संतान पक्ष से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर जल्द ही आपको मिल सकती हैं.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है. जल्द ही, आपको संतान से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को उच्च अधिकारियों से विशेष लाभ मिलेगा. धन लाभ के भी योग दिखाई दे रहे हैं, जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक है उनका भी यह सपना पूरा होने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.