जल्द शुक्र ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को वैभव, धन, समृद्धि आदि का कारक ग्रह माना जाता है. जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सितंबर महीने में शुक्र ग्रह अपनी स्वयं की राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे है, जिस वजह से कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है. साथ ही, इन राशियों को आकस्मिक धन लाभ और तरक्की भी मिलने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Astrologer

शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

मकर राशि: शुक्र ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी. इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को विशेष लाभ मिलने वाला है, बेरोजगार लोगों को भी नौकरी मिल सकती है. जो लोग खुद का बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, उन्हें भी विशेष लाभ मिलने वाला है. सोना, चांदी, फैशन, डिजाइनिंग, पेट्रोलियम, खनिज आदि से जुड़े हुए लोगों को विशेष लाभ मिलेगा.

कर्क राशि: शुक्र ग्रह के गोचर के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, यह गोचर आपकी राशि के चौथे भाव में होने जा रहा है. ऐसे में आपको भौतिक- सुखों की प्राप्ति होगी. करियर में भी आपको कई बेहतरीन मौके मिलेंगे. जल्द ही, आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. इस दौरान आप अपनी मेहनत के दम पर धन लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

तुला राशि: शुक्र ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है, यह परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में होने जा रहा है. इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. साथ ही, मैरिज लाइफ भी काफी अच्छी रहेगी. परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, नौकरी- पेशा लोगों को भी कार्य स्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.