12 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे शुक्र; मेष, धनु और मिथुन राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को धन- वैभव के दाता के नाम से जाना जाता है. यह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करते हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस समय शुक्र ग्रह वृषभ राशि में विराजमान है, आने वाली 12 तारीख को शाम 6:37 मिनट पर शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 7 जुलाई तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

Astrologer

12 जून से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर बेहद ही लाभकारी साबित होने वाला है, शुक्र आपके तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे है. ऐसे में लंबे समय से रुके हुए सभी काम अब बनने वाले हैं, परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे. आपको भाई- बहनों का साथ मिलेगा, लव लाइफ अच्छी रहने वाली है. इसके साथ ही, आपके अंदर जो स्किल छिपी हुई है, उसमें आप सफल हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी.

मिथुन राशि: शुक्र इस राशि के 11वें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में खूब लाभ मिलने वाला है. कार्य क्षेत्र में भी आपकी वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है, मेहनत और लगन के दम पर आप हर लक्ष्य को हासिल कर लेंगे. वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़े -  19 या 20 कब है अक्षय तृतीया? अपने कंफ्यूजन को फटाफट करें दूर; देखें सही डेट और पूजा का तरीका

धनु राशि: शुक्र इस राशि के छठे और 11वें भाव के स्वामी है. शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को अपार धन संपदा की प्राप्ति होगी, लंबे समय से रुके हुए काम भी अब बनने वाले हैं. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे, जीवनसाथी के साथ खुशियां बाटेंगे. समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा, व्यापार में भी खूब लाभ होगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.