ज्योतिष | हिंदू धर्म में वैसे तो सभी एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. हर महीने में दो एकादशी तिथि आती है, एक शुक्ल पक्ष में तो एक कृष्ण पक्ष में. फिलहाल सावन का महीना चल रहा है और ऐसे में इस महीने में कामिका एकादशी का व्रत रखा जाएगा. ज्योतिष के लिहाज से यह व्रत 21 जुलाई 2025 के दिन है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
कामिका एकादशी के व्रत पर भगवान विष्णु की विधि- विधान से पूजा अर्चना करने का महत्व बताया गया है. कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से घर में सुख- समृद्धि का वास आता है और संतान सुख की प्राप्ति होती है. पूजा पाठ के अलावा अगर कामिका एकादशी के दिन कुछ चीजों का दान करते हैं, तो इससे आप पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
21 जुलाई को अवश्य करें इन चीजों का दान
धन का दान: कामिका एकादशी के दिन आपको धन का दान करना चाहिए इसे काफी अच्छा माना जाता है. इस दिन आपको किसी जरूरतमंद को धन का धन अवश्य करना चाहिए, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से आपके जीवन में जितनी भी परेशानियां चल रही है वह दूर हो जाएगी और आप पर भगवान विष्णु मेहरबान रहने वाले हैं.
पीले वस्त्रो का दान: कामिका एकादशी के दिन आप पीले रंग के वस्त्रो का दान भी कर सकते हैं. भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, ऐसे में अगर आप एकादशी के दिन जरूरतमंदों को पीले वस्त्र दान करते हैं तो भगवान श्री हरि की आप पर कृपा रहती है और आपके सभी कार्य बनते चले जाते हैं.
अन्न का दान: कामिका एकादशी के दिन अन्न का दान करना भी काफी अच्छा माना जाता है. आपको इस दिन गरीबों को अन्न का दान करना चाहिए. साथ ही भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करनी चाहिए, ऐसा करने से आपको विशेष लाभ मिलता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
