कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

ज्योतिष | साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) जल्द ही लगने वाला है. बता दें कि इस साल कुल चार ग्रहण लगने है, जिसमें से एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण पहले ही लग चुका है. अब जल्द ही एक सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह दोनों ही ग्रहण पितृपक्ष में लगेंगे. अबकी बार पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर से हो रही है, जो 2 अक्टूबर तक जारी रहने वाले हैं. ऐसे में पितृपक्ष में भी चंद्र ग्रहण का साया है.

chandra grahan

यह ग्रहण 18 सितंबर को सुबह के समय लगने जा रहा है. इस दौरान चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहेंगे, जहां पहले से ही राहु भी विराजमान है. ऐसे में राहु और चंद्रमा की युति बन रही है, जिससे 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देंगे.

चमकेगा इन राशि के जातकों का भाग्य

वृषभ राशि: चंद्रमा इस राशि के 11वें भाव में प्रवेश करने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. करियर के लिहाज से भी समय आपके लिए एकदम बढ़िया रहेगा. लंबे समय से रुके हुए सभी काम अब बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होगी. अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

वृश्चिक राशि: इस राशि के पांचवे भाव में चंद्रमा प्रवेश करने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को शिक्षा, करियर और बिजनेस में काफी लाभ मिलेगा. अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रख रहे हैं, तो अब आपका यह सपना पूरा हो सकता है. माता- पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. जल्द ही, आप कोई मकान या वहां भी खरीद सकते हैं.

कुंभ राशि: इस राशि के दूसरे भाव में ग्रहण योग बन रहा है, पहले भाव में शनि विराजमान है. ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती हुई दिखाई दे रही है, आपको वाणी का अवश्य ही थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी, करियर के लिहाज से भी समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.