Surya Grahan 2024: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में भी देगा दिखाई?

ज्योतिष, Surya Grahan 2024 | सनातन धर्म में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व बताया गया है. अबकी बार इस साल दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं, पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लग चुका है. दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर महीने में 2 तारीख को लगने जा रहा है, यह ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन लग रहा है जिस वजह से इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. आज की इस खबर में हम आपको साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Grahan

कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण?

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अश्विन महीने की अमावस्या तिथि यानि 2 अक्टूबर को लगेगा. बता दें कि यह ग्रहण रात को 9:13 मिनट से शुरू होकर देर रात 3:17 मिनट तक रहने वाला है. इस दौरान ग्रहण की अवधि कुल 6 घंटे 4 मिनट की रहने वाली है. पहले सूर्य ग्रहण की तरह ही साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, जिस वजह से इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा. ग्रहण लगने से कुछ घंटे पहले इसका सूतक काल लग जाता है.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

इन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, परंतु इसके अलावा यह ब्राजील, आर्कटिक, कूक आइलैंड, फिजी, आर्कटिक, चिली, पेरू, होनोलूलू, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, उरुग्वे, ब्यूनस आयर्स और बेका आइलैंड, मैक्सिको, न्यूजीलैंड आदि जगहों पर दिखाई देने वाला है. सूतक काल के दौरान मंदिर बंद रहते हैं, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता. ग्रहण के दौरान कुछ कार्य करने की भी मनाही होती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.