कैथल | हरियाणा के कैथल जिले से आमजन के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां नगर परिषद् की ओर से शहर की 6 प्रमुख जगहों करनाल रोड पर आइजी कालेज के नजदीक, सेक्टर- 19 व 20, अंबाला रोड नाका, जींद रोड बाइपास नाका और शहर के पुराने बस स्टैंड पर बस क्यू शेल्टर बनाए गए हैं. इससे आमजन को राहत पहुंचेगी.
कैथल में गर्मी- सर्दी और बारिश से होगा बचाव
इन जगहों पर बस क्यू शेल्टर बनने से स्कूल- कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के साथ- साथ वाहनों का इंतजार करने वाले हजारों लोगों को फायदा पहुंचेगा. इन जगहों पर लोगों को वाहनों के इंतजार में सर्दी- गर्मी और बरसात के मौसम में परेशानी झेलनी पड़ती थी. स्कूल- कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे हो या फिर आमजन, इन्हें सड़कों पर खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें बस क्यू शेल्टर की सुविधा मिलने से राहत मिलेगी.
नगर परिषद् की ओर से लोगों की सुविधाओं में इजाफा करते हुए 6 जगहों पर बस क्यू शेल्टर बनाए गए हैं. वहीं, लोगों की मांग है कि शहर में अन्य चौक- चौराहों पर भी इस तरह के बस क्यू शेल्टर बनाए जाने चाहिए ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके और उन्हें और ज्यादा सुविधा का लाभ मिल सके.
इन जगहों पर शुरू हुए कॉमन सर्विस सेंटर
नगर परिषद की ओर सिरटा रोड स्थित वाल्मीकि सदन, न्यू करनाल रोड बालाजी कालोनी, सेक्टर- 20 सहित पांच जगहों पर कॉमन सर्विस सेंटर खोले गए हैं. इन सेंटरों में लोगों को अपने घर के नजदीक प्रापर्टी टैक्स, एनडीसी के आब्जेक्शन सहित अन्य कार्यों की सुविधा मिलेगी.
