हरियाणा के इस जिले में बनेगी नई सब्जी मंडी, 11 एकड़ जमीन पर जोरों- शोरों से चल रहा काम

कैथल | हरियाणा के कैथल जिले से आमजन के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां शहर की अतिरिक्त अनाज मंडी के साथ ही 11 एकड़ जमीन पर नई सब्जी मंडी बनाई जाएगी. इस मंडी में कुल 48 दुकानें बनेगी. यहां 6 एकड़ जमीन को कवर करने के लिए पहले चरण का टेंडर हो चुका है और मिट्टी भराई का काम चल रहा है.

Sabji Mandi

बता दें कि इस समय रेलवे स्टेशन के नजदीक सब्जी मंडी हैं जो एक एकड़ से भी कम जमीन पर है. यहां भारी वाहनों के आवागमन के चलते अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. इसके अलावा, साफ- सफाई का भी अभाव है और खासकर बारिश के मौसम में हालात बेहद खराब हो जाते हैं.

जोरो- शोरों से चल रहा काम

नई सब्जी मंडी परिसर में इस समय कवर शेड, प्लेटफॉर्म और सड़कों का निर्माण कार्य जोरो- शोरों से चल रहा है. इस सब्जी मंडी की चारदीवारी का काम भी तेजी से चल रहा है. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनने वाली इस मंडी में किसानों और आढ़तियों के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं, सब्जी खरीदारों को भी कोई परेशानी नहीं आएगी.

जगह फाइनल

कैथल मार्केटिंग बोर्ड कार्यकारी अभियंता सतपाल ने बताया कि शहर के बीचोंबीच स्थित पुरानी सब्जी मंडी में भीड़- भाड़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. इसलिए सब्जी मंडी को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा. जींद रोड पर अतिरिक्त अनाज मंडी के नजदीक सब्जी मंडी के लिए जगह फाइनल हो चुकी है. दो चरणों में इसका टेंडर लगेगा. इस मंडी के बनने के बाद रेलवे स्टेशन के पास चल रही सब्जी मंडी को यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.